Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Apr 2022 7:27 am IST


उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ में हुई बर्फबारी


देहरादून। उत्‍तराखंड में गुरुवार शाम एक बार फिर मौसम बदला। अंधड़ के साथ कई इलाकों में बौछारें पड़ी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। चमोली जिले में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। देहरादून में रात आठ बजे तेज हवाएं चलीं। 

वहीं, कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में भी मौसम बदल गया है। बुधवार रात से पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। वहीं, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर में भी हल्के ओले गिरे। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।