Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Apr 2023 4:23 pm IST


कॉमेडियन भारती सिंह से जानिए वेट लॉस का अचूक तरीका


वेट लॉस को लेकर सभी लोगों की अपनी मान्यता है, जैसे कुछ का कहना है कि वजन घटाने के लिए खूब एक्सरसाइज करनी पड़ती है, तो वहीं कुछ मानते हैं कि डायटिंग करके वेट कम किया जा सकता है। बात करें कॉमेडियन भारती सिंह की तो उनके वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। भारती की मानें तो उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग से अपना वजन घटाया था। हाल ही में उन्होंने अपने वेट लॉस से जुड़ा सीक्रेट शेयर किया है।

जिम जाकर हुआ पछतावा- भारती सिंह ने अपने वीडियो में बताया कि वह कभी भी वॉक वगैराह नहीं करती हैं। साथ ही जब खतरों के खिलाड़ी में जाने के लिए वो वेट लॉस कर रही थी तब उन्होंने जिम जॉइन किया था। लेकिन जिम से उन्हें कुछ फर्क नजर नहीं आया। ऐसे में वेट लॉस के लिए जिम जॉइन करने पर उन्हें पछतावा हुआ था।

यूं घटाया वजन - भारती की मानें तो उन्हें इंटरमिटेंट फास्टिंग के बाद ही वजन घटाने में मदद मिली थी। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने 7 बजे के बाद खाना खाना छोड़ा है तभी से उन्हें अपने वजन घटाने में मदद मिली है। लेकिन जिम से उन्हें कोई फर्क नहीं दिखा था। 

खाने पर नहीं है कंट्रोल- भारती ने बताया कि वह अपने खाने पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं करती, बल्कि वह सब कुछ खाती हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह ब्रेकफास्ट में गोभी के पराठे बटर के साथ खाती हैं। इसी के साथ वह चाय भी पीती हैं। ब्रेकफास्ट के बाद वह लंच करती हैं और रात में कई बार डिनर नहीं करतीं। अगर वह डिनर खाने वाली होती हैं तो टाइम से खाती हैं।

ऐसे घटाएं वजन - वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने रूटीन को सेट करें। इसी के साथ अपने खान-पान के टाइम को भी सही तरह से सेट करें। एक्सपर्ट की सलाह पर इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो कर सकते हैं।