Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 6:00 am IST


इन राशियों के जातक आज रहें अलर्ट, वाणी पर रखें संयम, पढ़िए अपना राशिफल


ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज 9 मार्च, गुरुवार का दिन है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज गुरुवार का दिन। किसकी चमकेगी किस्मत और क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़िए अपना राशिफल।  

मेष 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेचैनी भरा रहने वाला है। भावनाओं पर नियंत्रण नही रहेगा। ऐसे में सलाह दी जाती है कि शब्दों का चुनाव सही तरीके से करे अन्यथा रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। 

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहना वाला है। कहीं से आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी भी बात को सार्वजनिक करने से बचें अन्यथा लाभ की जगह नुकसान होने की संभावना हैं।

मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर से दूर रहते हैं तो आज के दिन घरवालों की याद आ सकती हैं। आप भावुक भी रह सकते हैं। ऐसे में किसी अपने के साथ बातचीत करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।

कर्क
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। कहीं रिश्ते की बात चल रही हैं तो वह आज के दिन आगे बढ़ सकती हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा तथा ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपने लिए कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। मन शांत रहेगा तथा नए-नए विचार मन में आएंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या
पार्टनर के प्रति ईर्ष्या की भावना हावी हो सकती हैं और आप उन पर नियंत्रण रखने का प्रयास करेंगे। ऐसे में दोनों के बीच रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती हैं जो आपके लिए ही अच्छा नही रहेगा।

तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज के दिन कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन कहीं से नुकसान होने की भी प्रबल संभावना हैं। ऐसे में पहले से ज्यादा सतर्क रहेंगे तो सही रहेगा।

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर के किसी सदस्य को नज़र लग सकती हैं जिससे माहौल अशांत रहेगा। उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं या व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता हैं। सभी की नज़र अवश्य उतार लें।

धनु
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास नहीं रहेगा। भाई व बहन के बीच झगड़ा होने की संभावना हैं। यह झगड़ा किसी सामान्य बात से शुरू होगा लेकिन देखते ही देखते बढ़ जाएगा जिसका पछतावा आपको बाद में होगा। ऐसे में पहले से ही सावधानी बरतें।

मकर
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ सकारात्मक नहीं रहेगा। आप आज मानसिक अवसाद का शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आप शराब का सहारा ले सकते हैं लेकिन इससे स्थिति अन्तंतः और बिगड़ जाएगी। ऐसे में किसी मित्र के साथ सकारात्मक बातचीत करेंगे तो बेहतर रहेगा।

कुंभ
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास नहीं रहेगा। अपने प्रेमी के प्रति असंतोष की भावना पनप सकती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मतभेद उत्पन्न होगा। विश्वास की कमी हो सकती हैं तथा मन उदास रहने की संभावना हैं।

मीन
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन और काम में सामंजस्य बैठाने का प्रयास करेंगे लेकिन काम के अत्यधिक बोझ के कारण ऐसा कर नहीं पाएंगे। परिवार के लोग आपको भली भांति समझेंगे।