Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 Jan 2023 9:30 am IST

मनोरंजन

हादसे का शिकार हुए कार्तिक आर्यन, 'शहजादा' के सेट पर अभिनेता को लगी चोट


एक्टर कार्तिक आर्यन की गिनती बॉलीवुड के मांझे हुए कलाकारों में होती हैं। इन दिनों वह हर तरफ छाए हुए हैं। अभिनेता आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन कार्तिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शहजादा की शूटिंग के दौरान वे चोटिल हो गए हैं। अभिनेता ने इसकी तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर साझा की है।
कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में वह अपने घुटने की सिंकाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'घुटने टूट गए...आइस बकेट चैलेंज 2023 अब शुरू होता है'। दरअसल कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है और इस बात की जानकारी  उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। अभिनेता की इस पोस्ट से अनुमान लगाया जा सकता है कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि ये शूटिंग के दौरान खिंचाव भी हो सकता है।  फोटो  देखने के बाद से  फैंस  अपने फेवरेट एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।