Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 5:48 pm IST


मुक्केबाज डिंपल और प्रज्ञा ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण


नैनीताल के बेतालघाट में आठ से 11 जुलाई तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय बालक व बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रुद्रपुर की डिंपल और खटीमा की प्रज्ञा ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रज्ञा की मां प्रभा जोशी बतौर टीम मैनेजर उनके साथ गईं थीं।

राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में जिले भर से 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें छह बालक व चार बालिका वर्ग की खिलाड़ी शामिल थीं। रिंग ऑफिशियल मनोज सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में रुद्रपुर के पीयूष ने रजत पदक हासिल किया है।

वहीं काशीपुर के सम्मान ठाकुर व विशाल थापा ने कांस्य पदक अर्जित किया है। टीम के साथ कोच जरीन खान शामिल थीं। जिले के चार मुक्केबाजों की ओर से पदक अर्जित करने पर जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह विर्क आदि ने बधाई दी है।