Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 Nov 2021 9:54 am IST


दीपावली पर्व पर बन रहा गज केसरी व लक्ष्मी योग, खूब बरसेगा धन


दीपावली पर इस बार सूर्य, मंगल, बुद्ध और चंद्र ग्रह तुला राशि पर विराजमान हैं। इससे गज केसरी और लक्ष्मी योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य ग्रहों के राजा माने जाते हैं, मंगल को सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। गज केसरी और लक्ष्मी योग से दीपावली पर्व पर देश, सेना, राजनेता, घर परिवार के लिए बेहद शुभ है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। रुद्रपुर के ज्योतिषाचार्य ललित लोहनी ने बताया कि दीपावली पर्व पर शाम को 5.55 से 7.45 तक लक्ष्मी पूजन का स्थिर लगन है। दूसरा योग रात 12.21 से 2.30 बजे तक बन रहा है। ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी ने बताया कि दीपावली पर्व पर 13 दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त एक दीपक गाय के घी का जिसकी चार बत्तियां हो।