Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 4:22 pm IST


पेट की गर्मी से रहते हैं परेशान ? ये घरेलू नुस्खे देंगे आराम


गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पेट की गर्मी से परेशान रहते हैं। जिसकी वजह से उन्हें कब्ज, दस्त, डायरिया, ब्लोटिंग, उल्टी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों में पेट की गर्मी से परेशान रहते हैं तो ये कुछ असरदार घरेलू नुस्खे आजमाकर अपनी समस्या को तुरंत दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे.... 

ठंडे पानी में रखें पैर- पेट में गर्मी महसूस होने पर सबसे पहले अपने पैरों को ठंडे पानी में रखें। ऐसा करने से आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। इसके लिए एक बाल्टी में पानी के साथ थोड़े से बर्फ के टुकड़े भी डाल दें। अब इस पानी में अपने पैरों को करीब 20 मिनट तक डुबोकर रखें। अधिक ठंडक के लिए आप इस पानी में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं। 

पेपरमिंट- पेपरमिंट में हाई मेन्थॉल होता है, जिसकी वजह से इसमें शीतलता प्रदान करने वाले गुण मौजूद होते हैं। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पुदीने की गर्म या ठंडी चाय पी सकते हैं। इससे आपको पेट की गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। 

पेट पर लगाएं एलोवेरा जेल- पेट की गर्मी को तुरंत शांत करने के लिए पेट पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं। एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसके अलावा यह शरीर को ठंडा रखने में भी आपकी मदद करता है।