Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Mar 2023 3:49 pm IST


छात्र-छात्राओं ने ली जैव विविधता की जानकारी


चंपावत : समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकास खंड पाटी के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि यंत्रों, उपकरणों, मशीनों तथा कृषि उन्नत बीजों एवं कृषि विधियों की जानकारी प्राप्त की। वहीं दूसरी ओर पैंतीस सदस्यीय भ्रमण दल ने मायावती के जंगलों में विभिन्न प्रकार की औषधि वनस्पतियों के साथ जैवविविधता की जानकारी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मायावती में ध्यान योग किया। शिक्षक रवीश पचौली, नीरज बिष्ट,जी डी भट्ट, त्रिभुवन उपाध्याय और मीरा मेहरा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा नौकायान का कोलीढ़ेक प्रथम बार आनंद लिया।