Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 Aug 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

ईशान खट्टर ने खरीदा अपने 'सपनों का घर', वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई झलक


बॉलीवुड के युवा एक्टर्स में से एक ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा ईशान अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

इस बीच एक्टर ने मुंबई में समंदर किनारे अपने सपनों का घर लिया है। जी हां आपने सही सुना। ईशान ने मुंबई में अपना नया घर लिया है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

दरअसल, वीडियो में ईशान ने अपने घर की एक झलक दिखाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘घर हमेशा से मेरे लिए एक निजी जगह रही है, लेकिन अपना पहला अपार्टमेंट बनाना एक ऐसी सुखद प्रक्रिया थी कि मुझे आपको आमंत्रित करने में खुशी हो रही है। यह मेरे जीवन में एक मील का पत्थर है!’ 

आपको बता दें कि, ईशान खट्टर बहुत जल्द फिल्म ‘पिप्पा’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।