Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 27 Apr 2023 10:00 pm IST


झील में उतराता मिला नाविक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा मौत के कारण का खुलासा


शहर के मल्लीताल क्षेत्र में झील में उतराता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। नाव चालकों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने शव को झील से बाहर निकाला। जिसकी पहचान मनोरा निवासी 40 वर्षीय मोहन राम पुत्र धनीराम के रूप में हुई है। मृतक नौका चालन का कार्य करता था। वह इधर स्टाफ हाउस क्षेत्र में किराए के भवन में रहता था।


बीती शाम तक वह पर्यटकों को नौकायन करा रहा था। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह मल्लीताल क्वालिटी बोर्ड स्टैंड के समीप नाव चालकों ने झील में एक शव उतराता हुआ देखा। जिसके बाद तत्काल सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसआई अविनाश मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झील से शव बाहर निकाला।