Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 6 May 2022 6:01 pm IST


केदारनाथ में ठंड कर सकती है परेशान


रुद्रप्रयाग : प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर आ रहे यात्रियों से स्वास्थ्य को लेकर एहतियात बरतने की अपील की है। समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में कब मौसम किस करवट बदल जाए, यह कहना मुश्किल है। यहां पूरे सीजन ठंड का माहौल रहता है। एक सप्ताह से केदारनाथ में दोपहर बाद अक्सर बारिश हो रही है, जिससे इन दिनों काफी ठंड है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं।