Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 21 Jan 2022 5:33 pm IST

जन-समस्या

पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा ने साफ और सरल छवि की चंद्रा पंत फिर जताया भरोशा


पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा ने साफ और सरल छवि की चंद्रा पंत पर फिर भरोसा जताकर उन्हें टिकट दे दिया है। चंद्रा पंत को टिकट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।

चंद्रा पंत ने वर्ष 2019 में पति पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 2019 में हुए उप चुनाव में 51.57 प्रतिशत मत प्राप्त कर विधायक बनी थी। उन्हें उपचुनाव में 26,086 मत मिले थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता अंजू लुंठी को 45.11 प्रतिशत मत मिले थे। भाजपा ने चंद्रा पंत के कार्यों और सरल छवि से प्रभावित होकर उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया है। चंद्रा पंत को टिकट मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व कुमाऊं मंडल विकास निगम अध्यक्ष केदार जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, भाजपा नेता गिरीश जोशी, वरिष्ठ नेता भूपेश पंत सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है।