Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 3:30 pm IST

मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने बांके बिहारी धाम में खेली होली, रंग गुलाल के साथ फूल भी बरसे भोजपुरी एक्ट्रेस पर


बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सितारों ने धूमधाम से होली मनाई। इस कड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की होली की कुछ तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो देखने में काफी शानदार लग रही हैं।
दरअसल, इस बार अक्षरा सिंह ने फूलों की होली तो खेली ही साथ ही साथ बांके बिहारी के मंदिर में जाकर रंग गुलाल से भी खूब होली खेली। वे हाथ में बड़ा सा सिलेंडर लिए वृंदावन की गलियों में जमकर होली खेलती नजर आईं।

अब एक्ट्रेस एक बाद एक होली की वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहीं हैं और फैंस को शुभकामनाएं दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक्ट्रेस वृंदावन में भगवान का नाम जपते हुए रंग गुलाल से खेल रही हैं। वीडियो  के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- ब्रज की होली, माथे पर चंदन गालों पर राधे-राधे लिखवाए हुए अक्षरा सिंह पीले चोले में ब्रज की होली सेलिब्रेट करती नजर आई हैं।