Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 May 2023 6:00 pm IST

नेशनल

धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज, इस बार लगा है भावनाओं को आहत करने का आरोप...


बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बताया जा रहा है कि, कथावाचक ने खुद की तुलना भगवान से कर दी थी।
जिससे हिन्दू धर्मावली और सनातनी आहत है, जिसके चलते उनके खिलाफ खुद को भगवान बताने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता वकील सूरज कुमार ने कथावाचक पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

वकील सूरज कुमार का आरोप है कि राजस्थान में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद को हनुमान जी का अवतार बताया था और अपनी तुलना भगवान से की थी। वकील सूरज कुमार ने बागेश्वर धाम के कथावाचक पर हिन्दू धर्म का पालन करने वालों को धोखा देने और गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।