Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 12 Mar 2023 12:38 pm IST

मनोरंजन

Oscar 2023: 62 साल बाद बदली परंपरा, अब अवार्ड फंक्शन में नहीं दिखेगा रेड कलर का कार्पेट


इन दिनों दुनियाभर में ऑस्कर अवॉर्ड्स  की खूब चर्चा हो रही है। सभी अवॉर्ड फंक्शन में  जो एक चीज हमेशा कॉमन रहती है, वह है रेड कार्पेट। बता दें कि अवॉर्ड फंक्शन में हमेशा से रेड कार्पेट का ही इस्तेमाल किया जाता रहा है, जो इवेंट की शोभा तो बढ़ाते ही हैं साथ ही सेलिब्रिटीज भी अपने अनोखे लुक्स से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते हैं।  हालांकि अब समय के साथ कई चीजों में बदलाव आ रहा है। अब कई अवॉर्ड फंक्शन में रेड को छोड़ कई रंगे के कार्पेट का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इस लिस्ट में अब ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स’ भी शामिल हो गया है।
  मालूम हो कि साल 1961 के बाद से लगातार ‘ऑस्कर अवॉर्ड्स’ में रेड कार्पेट का बिछाया जा रहा है। 33वें एकेडमी अवॉर्ड्स के बाद से हर सेलिब्रिटीज ने रेड कार्पेट पर अपने लुक से लाइमलाइट बटोरी है, लेकिन इस बार के अवार्ड फंक्शन में 62 साल की इस परंपरा को बदल दिया गया है। इस बार अवॉर्ड फंक्शन में रेड कलर का कार्पेट नहीं दिखेगा।   95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में रेड नहीं बल्कि शैंपेन कलर के कार्पेट एक इस्तेमाल किया गया है। इस बार सेलिब्रिटीज रेड कार्पेट पर नहीं, बल्कि शैंपेन कलर के कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगे।