Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 31 Oct 2022 8:02 pm IST

ब्रेकिंग

गुजरात ब्रिज हादसे में एक्शन शुरू: पुलिस ने पहले इन नौ लोगों को किया गिरफ्तार


गांधीनगर: गुजरात पुलिस ने मोरबी पुल हादसे में आरोपियों पर एक्‍शन लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को पुल का रख-रखाव करने वाली ओरेवा कंपनी के दो मैनेजर, इस ब्रिज की रिपेयरिंग करने वाले दो कॉन्ट्रैक्टर, दो टिकट क्लर्क और तीन सिक्योरिटी गार्ड सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी आज शाम को राजकोट रेंज के आइजी अशोक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में 50 लोगों की टीम जुटी हुई है। पत्रकारों के इस हादसे के लिए जिम्मेदार बड़े लोगों की गिरफ्तारी के सवाल पर आइजी ने कहा कि अभी तक जिनकी भूमिका सामने आई उन्हें गिरफ्तार किया गया। जैसे-जैसे नाम सामने आते जाएंगे और गिरफ्तारियां होती जाएंगी। बता दें कि इस मामले में धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है।

हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत

मोरबी पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 134 पहुंच गई है। इनमें 45 की उम्र और 18 साल से कम के हैं। मृतकों में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। 170 लोग रेस्क्यू किया गया है। हादसा रविवार को उस समय हुआ, जब 765 फीट लंबा और सिर्फ 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। 143 वर्ष पुराना यह पुल ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया था।