Read in App


• Sun, 4 Jul 2021 9:30 am IST


रुद्रपुर में आठ के बाद तय रूटों पर दौड़ेंगे ई रिक्शा


रुद्रपुर। शहर में जाम का कारण बन रहे ई रिक्शे आठ जुलाई के बाद तय रूटों पर ही दौड़ेंगे। सभी ई रिक्शा चालकों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मन माफिक रूट दिए जाएंगे। आठ जुलाई से उन्हें इंदिरा चौक स्थित यातायात कार्यालय में पहुंचकर रूट चुनना होगा। शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने एआरटीओ, यातायात, सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा की संख्या अधिक होने और उनका रूट निर्धारित नहीं होने से शहर में जाम की स्थिति बन रही है। बताया कि ई रिक्शा चालकों को अब रूटों के हिसाब से चलना होगा।