Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Nov 2021 11:38 am IST

अंतरराष्ट्रीय

लड़कियों की शिक्षा पर तालिबान का फरमान


अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने एक बार फिर कहा है कि वह लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ नहीं है। तालिबान ने कहा कि जल्द लड़कियों की शिक्षा को लेकर सरकार एक बड़ा एलान करेगी। उन्हें स्कूल जाने की अनुमति दी जाएगी।हालांकि इसके साथ ही तालिबान ने अतंरराष्ट्रीय समुदाय से शिक्षा के लिए मदद का भी आग्रह किया है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से अधिकांश बाहरी मदद रोक दी गई है।