Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 15 Mar 2023 9:04 am IST

अंतरराष्ट्रीय

तो क्या, जर्मनी अपने फैसले लेने के लिए नहीं है स्वतंत्र, जानिए रूसी राष्ट्रपति ने क्या कहा...?


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कभी यूक्रेन तो कभी अमेरिका, इन देशों के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं वहीं अब पुतिन ने जर्मनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। 

अपने बयान में पुतिन ने दावा किया है कि, जर्मनी पर अभी तक कब्जा है और द्वितीय विश्व युद्ध में आत्मसमर्पण करने के बाद से अभी तक वह स्वतंत्र तौर पर फैसले नहीं ले पा रहा है। व्लादिमीर पुतिन ने नोर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही। 

एक इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि 'यूरोप के नेताओं ने खुद सार्वजनिक तौर पर कहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जर्मनी कभी भी संप्रभु राष्ट्र नहीं रहा है।' कहा कि 'सोवियत संघ ने जर्मनी पर कब्जा करने के एक समय के बाद अपनी सेनाओं को वापस बुला लिया था लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं कि अमेरिका के साथ ऐसा नहीं है। वो अभी तक जर्मनी पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए है।

इतना ही नहीं ' नोर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में हुए विस्फोट को पुतिन ने बड़े स्तर की साजिश करार देते हुए कहा कि, यूक्रेन समर्थित संगठन के नोर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में विस्फोट की बात बकवास है।