Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 12 Nov 2021 4:48 pm IST


242 केंद्रों पर हुई एनएएस परीक्षा



शुक्रवार को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के छात्रों की परीक्षाएं आयोजित की गई। पौड़ी जिले में इस परीक्षा के लिए 242 केंद्र बनाएं गए थे। पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया है कि परीक्षा को लेकर पहले से तैयारी की गई थी। दूरस्थ क्षेत्रों में परीक्षा सामग्री को समय से पहुंचा दिया गया था। सभी केंद्रों पर परीक्षा संपूर्ण की गई है। कक्षा तीन, पांच, छह,आठ और दसवीं के छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन दोपहर एक बजे तक किया गया। शुक्रवार को सीबीएसई से आए पर्यवक्षक ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इससे पूर्व यह सर्वेक्षण 2017 में किया गया था।