Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Jun 2022 2:24 pm IST


छोलिया नृत्य और उसके संरक्षण की दी जानकारी


दीया संस्था की ओर से डोटियाल गांव स्थित एसआरवीएम स्कूल में पांच दिनी कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें छोलिया नृत्य के संरक्षण और उत्थान को जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्था के संस्थापक देवा धामी ने बताया कि लुप्त हो रही कुमाऊं संस्कृति को अंरराष्ट्रीय पहचान दिलाना उनका मुख्य उद्देश्य है। जिसके लिए समय-समय पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के दौरान छोलिया नृत्य और उसके संरक्षण की बच्चों को जानकारी दी गई। यहां श्वेता पांडे, दिव्या राय, साजन भंडारी, प्रधानाचार्य एनके पंत, मीनाक्षी पाठक, हीरा सिंह, ललित पंत, तनुजा जोशी समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।