Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Feb 2023 7:00 am IST

नेशनल

जल्द भारत पहुंचेगा रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम का तीसरा रेजीमेंट, भारत बढ़ेगी सैन्य शक्ति...


रूस से S-400 मिसाइल सिस्टम का तीसरा रेजीमेंट जल्द ही भारत आ रहा है। इसके आते ही भारत की सैन्य शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा। 

ये मिसाइल दुश्मनों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। इस मिसाइल को लेकर पिछले साल अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कई दावे किए थे। पेंटागन ने कहा था कि, अगर चीन और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कोई साजिश की तो भारतीय सेना इस मिसाइल का प्रयोग उनके खिलाफ कर सकती है। 

S-400 मिसाइल के एक रेजीमेंट में आठ लॉन्चर होते हैं। मतलब आठ लॉन्चिंग ट्रक और हर एक ट्रक में चार लॉन्चर होते हैं। हर लॉन्चर से चार मिसाइलें निकलती हैं। मतलब एक रेजीमेंट कभी भी 32 मिसाइलें दाग सकता है। भारत के पास अभी दो रेजीमेंट है, और ये तीसरा रेजीमेंट रूस से आ रहा है।