Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Apr 2022 6:11 pm IST

जन-समस्या

बंदरों की टोलियों ने बढाई आम लोगों की मुश्किलें


रुद्रप्रयाग: अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर स्थित मां चामुंडा देवी और भगवान रुद्रनाथ मंदिर जाने के लिए रास्ते में बंदरों की टोलियां आम लोगों की मुश्किलें पैदा कर रही है जबकि तीर्थयात्रियों के लिए भी संगम पहुंचना कठिन हो रहा है। यहां एक खूंखार बंदर कई यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे लोग दहशत में हैं। रुद्रप्रयाग नगर में अनेक जगहों पर बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं, किंतु प्रशासन, वन विभाग और नगर पालिका पूरी तरह इस गंभीर मामले पर मौन बैठी है। सुबह और दोपहर में स्कूली बच्चें आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं दहशत के बीच जान जोखिम में डालते हुए भाग रहे हैं। वहीं संगम बाजार में बीते कई दिनों से एक बंदर खूंखार बना है जो अब तक कई स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को घायल कर चुका है।