Read in App


• Wed, 27 Sep 2023 4:40 pm IST


पाटी में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन


पाटी। पाटी में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का समापन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय पाटी के प्राचार्य राजेश कुमार पाण्डेय ने किया। दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग में समूहगान,समूह नृत्य,वाद विवाद, संस्कृत भाषण, संस्कृत श्लोक, संस्कृत नाटक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णायक की भूमिका संगीताचार्य सी एस मौनी,हेम चंद्र तिवारी, ऋतु आदि ने निभाई। कार्यक्रम में खंड संयोजक गोकुलानंद भट्ट,संतीश चंद्र जोशी, गिरीश जोशी, गिरीश बिष्ट,पान सिंह मेहता,दीपक भट्ट, प्रदीप गहतोड़ी आदि लोगों ने सहयोग किया।