Read in App


• Tue, 4 May 2021 5:11 pm IST


रेणुका देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष का निधन


उत्तरकाशी-रुणवासा डुंडा निवासी ठाकुर गजेंद्र सिंह परमार का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया है। ठाकुर गजेंद्र परमार को स्वास्थ्य खराब होने पर बीते दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उपचार चल रहा था।