Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Nov 2022 5:36 pm IST

खेल

अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते दो पदक, जोशीमठ के है अधिकारिक कोच


चमोली :  दुबई में चल रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग (यूएई अल्पाइन सलालम चैंपियनशिप) में भारत ने दो पदक जीते। टीम के साथ अधिकारिक कोच के तौर पर गए जोशीमठ के अजय बिष्ट ने फोन से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।अजय बिष्ट ने बताया कि चैंपियनशिप में भारत से 12 सदस्यीय टीम प्रतिभाग कर रही है जिसमें भारत ने दो पदक जीत लिए हैं। बताया कि आंचल ठाकुर ने रजत और संध्या ठाकुर ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि यहां जितने भी पुरुष खिलाड़ी गए हैं सभी टॉप 15 में रहे हैं। भारतीय महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है।