उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। फसल पर सूखे का संकट मंडरा रहा है। फरवरी में नहीं के बराबर बारिश होने से गेहूं की फसल खासी प्रभावित होने की आशंका है। खासकर पहाड़ों में, जहां किसान सिंचाई के लिए वर्षा पर ही निर्भर हैं। तेजी से तापमान बढ़ने के कारण फसल के समय से पूर्व पकने की आशंका भी नजर आ रही है। जो उत्पादन और गुणवत्ता दोनों के लिए घातक है।