Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 30 Dec 2021 12:59 pm IST


राजभवन में बनेगा फैमिली वेलफेयर सेंटर


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि राजभवन में जल्द ही फैमिली वेलफेयर सेंटर बनाया जाएगा। इसमें राजभवन में तैनात कार्मिकों एवं उद्यान कार्मिकों, दैनिक श्रमिकों की पत्नी, बेटी व परिवार की महिला सदस्यों को विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जरूरतमंद व स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्मिकों की समस्या के निदान को शनिवार को ओपन डे घोषित किया, जिसमें कार्मिक अपनी समस्या सीधे राज्यपाल को बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि राजभवन की महिला अधिकारियों, बालिकाओं व महिलाओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी खोला जाएगा।