Read in App


• Sat, 22 May 2021 1:54 pm IST


हरियाणा, राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश में भी ब्लैक फंगस हुई महामारी घोषित


कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस विकराल रूप धारण करता जा रहा है। देश के बड़े हिस्सों में यह तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग इसके शिकार हो रहे हैं। कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर रखा है। अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी इसे महामारी घोषित किया है। अब सरकार इस बीमारी के मरीज़ों और मृतकों का इलाज का कोरोना की तरह ही रिकॉर्ड रखेगी।