Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 16 Jan 2023 5:01 pm IST


PGCIL Recruitment 2023: इंजीनियरों को मिल रहा 1 लाख तक कमाने का मौका, इस सरकारी विभाग में निकली बंपर भर्ती


सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले इंजीनियरों के लिए  एक बढ़िया मौका आया है। खास बात यह है कि इस भर्ती के माध्यम से अगर आपको नौकरी मिल जाती है तो आप हर महीने 1 लाख से अधिक सैलरी पा सकते हैं। ऐसे में आज ही भर्ती के सभी जानकारी  प्राप्त करके निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर दें। दरअसल, भर्ती पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, PGCIL में वैकेंसी निकली है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संस्थान में इंजीनियर ट्रेनी के पद भरे जाने हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल एवं कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के पद शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चयन गेट 2023 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 दिसंबर 2022 को 28 वर्ष की होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी

चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान 40,000 रुपये से लेकर 1,40,000 तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं ट्रेनिंग के बाद यह 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 तक का वेतन मिलेगा।