Read in App


• Sat, 9 Jan 2021 9:19 am IST


देहरादून में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, मरने लगे कौवे।


देश के विभिन्न राज्यों में फ़ैल रही है बर्ड फ्लू बीमारी। और अब राजधानी देहरादून के विभिन्न इलाकों में कौवों की मौतों का सिलसिला भी जारी है। दो दिन पूर्व एसएसपी कार्यालय परिसर में दो कौवों की मौत के बाद गुरुवार को राजधानी के लक्खीबाग, मोहिनी रोड, पटेलनगर, आईटी पार्क  चुक्खूवाला में तीन मृत और दो कौवे बेहोशी की हालत में मिले।

देहरादून के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग कौवों की मौत को बर्ड फ्लू से जोड़ देखा जा रहा हैं। हालांकि, सही स्थिति जांच के बाद ही पता चल पाएगी। उधर, मृत कौवों की जांच को लेकर वन विभाग और पशुपालन विभाग में विवाद की स्थिति बनी है। दोनों विभाग जांच का जिम्मा एक-दूसरे पर डाल रहे हैं।