Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 14 Nov 2021 12:30 pm IST


विजय बहुगुणा के CM बदलने वाले बयान पर बीजेपी में खामोशी, कांग्रेस ने ली चुटकी


 उत्तराखंड में 2022 के चुनाव के बाद क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर सत्ता आने पर इस कुर्सी को हासिल कर पाएंगे. यह सवाल आजकल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भाजपा को लेकर एक ऐसी बात कह दी जो पार्टी में बवंडर मचाए हुए है. दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुजरात का उदाहरण देते हुए भाजपा की मुख्यमंत्रियों को लेकर रोटेशन नीति होने की बात कही है. विजय बहुगुणा के इस बयान के बाद इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जोड़कर देखा जा रहा है.