Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 5 Jan 2022 5:21 pm IST


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा


महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों नें मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में विधानसभा कैंट क्षेत्र के इन्दिरा पुरम में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में कांग्रेसजनों नें केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने के लिए भाजपा ने बहुत हुई महंगाई की मार अब की बार भाजपा सरकार का नारा दिया। अब सरकार चला रही है भाजपा महंगाई बढ़ाए जा रही है। जनता का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल को भी असफल बताया।