Read in App


• Thu, 6 Jun 2024 1:41 pm IST

राजनीति

हरिद्वार और गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से जीत का अंतर रहा कम- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट


उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होने के साथ ही विकसित भारत का निर्माण और विकसित उत्तराखंड के आगे बढ़ने का जनादेश है। यह जनादेश परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला है।
कहा कि यह आंकड़े संतोष जनक और तुलना करने वाले हैं। 2022 के विधानसभा मुकाबले में 61 विधानसभा मेंआगे रहे हैं। जबकि 14 अधिक जीती है। टिहरी सांसद चौथी बार लगातार जीती हैं। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा तीसरी बार लगातार जीते हैं। नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी दूसरी बार लगातार जीते हैं। हरिद्वार और गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से जीत का अंतर कम रहा है।