Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 3 Apr 2022 7:54 am IST


उत्‍तराखंड में बारिश की बेरुखी, 12 साल में सबसे गर्म बीता मार्च


देहरादून: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारे में उछाल बरकरार है। मौसम की बेरुखी के चलते मार्च सूखा बीत गया। इस दौरान प्रदेश के छह जिलों में बारिश नहीं हुई। जबकि, सात जिलों में भी नाम मात्र की बारिश हुई।

मार्च मध्य से ही हो रहा भीषण गर्मी का एहसास

दून में 38 साल बाद यह पहला मौका है जब मार्च बिना बारिश के गुजर गया। ऐसे में ज्यादातर जिलों में पारा भी सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रहा। जिससे मार्च मध्य से ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।