Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Nov 2022 5:36 pm IST


राम जन्म का मंचन किया


 गणेश रामलीला कमेटी के सहयोग से अपर बाजार में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन आयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन का जन्मोत्सव का मंचन किया गया। इससे पूर्व राजा दशरथ का अयोध्या के राजपाठ और पुत्र न होने की चिंता को लेकर अपने मंत्री से व्यथा सुनाने का सुंदर अभियन दिखाया गया। इस मौके पर दशरथ के बेहतर अभियन को दर्शकों ने खूब सराहा। अपर बाजार में चल रही रामलीला के दूसरे दिन दशरथ का मंत्री के साथ अकेले में पुत्र न होने को लेकर चिंता व्यक्त करने का दृश्य दिखाया गया। मंत्री के सुझाव पर दशरथ द्वारा ऋषि वशिष्ट और श्रृंगी ऋषि को अयोध्या में आंमत्रित किया गया। इस बीच ऋषियों द्वारा पुत्रेष्ठ यज्ञ किया गया। अयोध्या में चार राजकुंवरों का जन्म हुआ। इसके बाद वशिष्ट ऋषि ने जंगल में राक्षसों के भय से निजात दिलाने के लिए दशरथ से राम लक्षमण को रक्षा के लिए मांगा।