Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Jul 2021 3:55 pm IST


उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में राष्ट्र निर्माण पार्टी का आगाज़



उत्तराखंड में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्र निर्माण पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। आज प्रेस क्लब में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने बताया कि राष्ट्र निर्माण पार्टी का उद्देश्य उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और संवेदनशील शासन व्यवस्था लागू करना है, जिससे उत्तराखंड का चहुँमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके। आपको बता दें कि डॉ आनंद कुमार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में देश के कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।