Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 6:16 pm IST


बरसात में नहाने से हेल्थ को मिलते हैं Amazing फायदे


बचपन की यादों को ताजा करने के लिए बारिश काफी है! स्कूल से छुट्टी का बहाना और लौटते समय बारिश में नहाना दोनों ही बरसात में होना संभव था। बारिश से जुड़ी सभी की कुछ न कुछ यादें हो सकती हैं। लेकिन यादों से परे क्या आप जानते हैं कि बरसात में नहाने से हेल्थ को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। अगर नहीं तो यहां जानिए बारिश में नहाने के अमेजिंग फायदे... 

1) मिलता है विटामिन बी12 - रिपोर्ट्स की मानें तो बारिश का पानी काफी हल्का होता है। इसका पीएच लेबल में भी अल्कालाइन होता है। जो आपके माइंड को तुरंत रिफ्रेश करता है। बारिश के पानी में सूक्ष्मजीव होते हैं जो आपके शरीर को विटामिन बी 12 के उत्पादन में मदद करते हैं। 10-15 मिनट बारिश में नहाने से ही आपको फायदा मिल जाएगा।

2) हार्मोनल बेलेंस - नहाना आपके शरीर के हार्मोन को संतुलित करने का एक शानदार तरीका है। साथ ही इससे आपके कान की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। यह कान के संक्रमण का इलाज करता है और आपके कान के दर्द से राहत देता है। 

3) स्ट्रेस होता है दूर- बारिश में नहाने से शरीर से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन निकलते हैं। ये आपकी चिंता और तनाव को दूर कर आपके मूड को हैप्पी बनाने का काम करते हैं। ऐसे में मौसमी बारिश में नहाएं।