Read in App


• Fri, 29 Dec 2023 4:28 pm IST


कपकोट के 40 से अधिक गांवों को नये साल पर संचार का तोहफा


बागेश्वर। संचार सुविधा से कटे कपकोट के 40 से अधिक गांवों को नये साल पर तोहफा मिलने की उम्मीद है। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत 26 मोबाइल टावर को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से 10 टावर को स्थापित करने का काम शुरू हो गया है।स्वीकृत टावर स्थापित होने से संचार सुविधा विहीन इलाकों में सूचनाओं के आदान-प्रदान में आ रही दिक्कत दूर होगी। अभी यहां के लोग फोन करने के लिए ऊंची पहाड़ियों में चढ़कर सिग्नल ढूंढते हैं। स्वीकृत टावर में हिमालयी क्षेत्र से सटे कीमू, कुंवारी, बोरबलड़ा, बदियाकोट भी शामिल हैं।