Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Jul 2022 5:17 pm IST


महर्षि दयानंद सरस्वती ने किया था सर्वप्रथम स्वतंत्रता का उदघोष : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र


हरिद्वार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेपूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता का उदघोष किया था। महर्षि दयानंद सरस्वती और आर्य समाज का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। कहा कि हमें गुरुकुल शिक्षा से जीवन को बनाने की प्रेरणा मिलती है।शुक्रवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय में हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है। 16 जुलाई से यह पर्व प्रारम्भ होता है तथा पूरे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में पौध लगाकर मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों से पौधे लगाने की अपील की तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में बट एवं पीपल वृक्ष को महत्वपूर्ण बताया। हिमालयन रक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कार्की ने कहा कि गुरुकुल संस्कार एवं शिक्षा का अद्भुत केन्द्र है। यहां छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, चरित्र, संस्कार एवं योग आदि की विशिष्ठता में भी संस्कारित किया जाता है।