Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 May 2023 6:26 pm IST


सतपाल महाराज ने मंत्री चंदन राम दास के परिजनों से किया हर संभव मदद का वादा


बागेश्वर :  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सोमवार को काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास के आवास पहुंचे। उनके परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार को हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने दास के असमय निधन पर दुख जताया। कहा कि वह निष्ठावान, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पार्टी को राज्य में अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने उनकी पत्नी पार्वती देवी, पुत्र गौरव दास और भाष्कर दास को ढांढ़स बंधाया। लगभग 25 मिनट की मुलाकात के बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी अनुराधा पाल, एसडीएम हरगिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, महामंत्री संजय परिहार रहे।