Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Jun 2022 11:00 am IST

ब्रेकिंग

मुंबईः बांद्रा में दर्दनाक हादसा, इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 16 घायल


मुंबई के बांद्रा में दर्दनाक हादसा हो गया है। बांद्रा के पश्चिम के शास्त्री नगर में एक रिहायशी इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और वहीं 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
दरअसल, बुधवार रात बांद्रा पश्चिम में एक जी + 2 संरचना गिरने से एक की मौत हो गई और 16 लोगों  घायल हो गए। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम दी गई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि अभी मलबे में 3 से 4 लोग फंसे हुए हैं जिन्हे बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।