Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 5:05 pm IST


बीजेपी ने राज्य को बनाया मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री-जीतराम


कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार डॉ जीतराम अपने गृह क्षेत्र थराली पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बंधाई भी दी। जीतराम ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता विकास विरोधी बीजेपी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। बीजेपी ने केवल उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बनाकर रख दिया। चार साल में पूर्ण बहुमत वाली डबल इंजन सरकार ने तीन मुख्यमंत्री बदल दिए है।