Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 6:06 pm IST


सियाराम को वन क्यों दिया री, मां तू कैसा अनर्थ किया री


चंपावत :  चम्पावत मल्लीहाट में रामलीला जारी है। बुधवार रात यहां राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। भरत ने माता कैकेयी से पूछा सियाराम को वन क्यों दिया री, मां तू कैसा अनर्थ किया री....चम्पावत मल्लीहाट की रामलीला में भरत-कैकेयी संवाद और राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। भरत ने माता कैकेयी से राम को वनवास देने का कारण पूछा। बाद में भरत और शत्रुघन ने श्रीराम से मुलाकात कर वापस अयोध्या चलने का कहा। लेकिन श्रीराम ने पिता दशरथ के दिए वचनों को याद दिला कर भरत को वापस भेज दिया। राम के पात्र भानू तड़ागी, लक्ष्मण के कमल बिष्ट, सीता के धीरज साह, भरत के कुलदीप मिश्रा, शत्रुघन के देवेश पांडेय, कैकेयी के दीप तड़ागी, सुमंत के चेतन वर्मा ने जीवंत अभिनय किया। इधर फुलारागांव की रामलीला में रावण, मेघनाद और कुंभकरण का वध हुआ। बाद में दशानन परिवार के पुतलों का दहन किया।