Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 12:37 pm IST


देहरादून-मसूरी रोपवे होगा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे


देहरादून से मसूरी के लिए प्रस्तावित रोपवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे होगा। रोपवे की लंबाई 5.5 किलोमीटर होगी। जो होंगकाँग के गोंगपिंग रोपवे की लंबाई 5.7 किलोमीटर से महज सौ मीटर कम है। इस रोपवे के बनने से दून से मसूरी मात्र 15-18 मिनट में पहुँच जाएंगे। आपको बता दें कि रोपवे से एक घंटे में दो हज़ार यात्री दोनों ओर सफर कर सकते हैं। दिनभर में रोपवे का 10 घंटे तक संचालन किया जाएगा।