Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 3:32 pm IST


सत्ता में आने पर होंगे ऐतिहासिक विकास कार्य: कोठियाल


कोटद्वार : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाने का विशेष प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।