Read in App


• Fri, 25 Jun 2021 6:23 pm IST


दावा दो घंटे का और उत्तराखंड में 16 दिन बाद भी सड़कें बंद


पौड़ी-तीन दिन पहले ही आपदा प्रबंधन राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी मार्ग बंद हो उसे हर हाल में दो घंटे के भीतर खोल दिया जाए, लेकिन हकीकत यह है कि कई महत्वपूर्ण मार्ग 384 घंटे यानि सोलह दिन से बंद है। आम रास्तों की बात तो दूर है। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सामरिक महत्व की लिपुलेख सड़क भी 16 दिन से बंद है। छह दिनों से अधिक समय से गुंजी-ज्योलिंगकांग, जौलजीबी-मुनस्यारी, सोबला-दर-तिदांग सड़कें  भी बंद हैं। टिहरी, चमोली, पौड़ी में भी यही हाल है।