Read in App


• Mon, 15 Feb 2021 12:51 pm IST


जिले के 550 घरों में गंगाजलि, युग साहित्य पहुंचाने का अभियान शुरू


 जिला अल्मोड़ा स्थित शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष और हरिद्वार महाकुंभ के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार का देश के 15 लाख घरों में गंगाजलि देवस्थापना का चित्र और युग साहित्य पहुंचाने का लक्ष्य है। अभियान के तहत उत्तराखंड में 7500 और अल्मोड़ा जिले में 550 घरों में गंगाजलि और युग साहित्य पहुंचाया जाना है। इसके लिए शांतिकुंज से पहुंचे केंद्रीय प्रतिनिधियों ने रविवार को लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इसी साथ जिले में अभियान भी शुरू हो गया है। शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा, बालरूप शर्मा, सारथी, मनीष, शंभू पांडे ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बताया गया कि कोरोना के चलते इस बार कुंभ में कोविड-19 के चलते कई प्रतिबंध हैं। इसलिए शांतिकुंज हरिद्वार से 10 लाख गंगा जल कलश गांव-गांव में स्थापित करने के लिए देशभर में भेजे गए हैं। इस अवसर पर शांतिपाठ कर सबके कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर भीम सिंह अधिकारी, दिवाकर जोशी, लक्ष्मीनारायण जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, योगेंद्र कुमार जोशी, मोहन पांडे, राम सिंह बिष्ट, मुकुल पांडे, पूरन बोरा आदि थे। सात यज्ञोपवीत, एक मुंडन संस्कार हुआ. लिंक रोड थपलिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में रविवार को सात यज्ञोपवीत और एक मुंडन संस्कार हुआ। वसंत पंचमी के दिन 16 फरवरी को आदर्श विवाह संस्कार और विद्यारंभ संस्कार होंगे। गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि संस्कारों के लिए पंजीकरण जारी हैं। 19 और 21 फरवरी को भी संस्कार होंगे। संस्कार संपन्न कराने वालों में भीम सिंह अधिकारी समेत गणेश नेगी, मंजू जोशी, निर्मला अधिकारी, इंद्रा गनधरिया आदि भी शामिल हैं।