Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 May 2022 4:54 pm IST

राजनीति

चंपावत उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने बनबसा में मांगे वोट


चंपावत: सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ उपचुनाव में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ मैदानी इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने बताया कि पहाड़ और मैदान दोनों जगहों पर प्रचार तेजी से शुरु कर दिया है। कहा कि 11 मई को कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश के बड़े नेताओं की उपस्थिति में नामांकन कराएंगी। इसके बाद जनसभा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। कठायत ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर आंकना विपक्ष की भूल होगी। कहा कि कांग्रेस पार्टी सीएम को हराने के लिए चुनाव लड़ेगी। बनबसा टनकपुर के कई गांवों में जाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वोट मांगे और सरकार की गलत नीतियों को जनता के सम्मुख रखा।