Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Oct 2022 3:00 pm IST

राजनीति

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सिसोदिया से पूछताछ जारी, हिरासत में कई आप नेता


दिल्ली आबकारी नीति मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ को आप नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। 

वहीं इस दौरान पुलिस ने कई आप नेताओं को हिरासत में भी लिया है। जिसमें आप सांसद संजय सिंह समेत अन्य कई नेताओं और कार्यकर्ताओं शामिल हैं।  

इधर, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास आप कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरीकेडिंग की है। साथ ही सीबीआई दफ्तर तक जाने की मनाही है। फिलहाल सड़क पर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।